नानकमत्ता। तेल टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर मोर्चरी को भेजा।
शनिवार की सुबह करीब 9 बजे नगर से सटे सितारगंज- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमृतसरिया ढाबे के पास के पुल की रेलिंग से टकराई टैंकर ट्रक UK 18 CA 7138 के अनियंत्रित होने से सामने से आ रही मोटरसाइकिल सख्या UK06Q5439 की जोरदार भिड़ंत हो गयी । जिससे मोटरसाइकिल पर सवार जहीर अहमद पुत्र वजीर अहमद उम्र 45 वर्ष निवासी इस्लामनगर उम्र खुर्द खटीमा व अमन पुत्र जहीर अहमद उमर 17 वर्ष निवासी इस्लामनगर उम्र खुर्द खटीमा थाना खटीमा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव , उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, ने पुलिस कर्मचारियों की मदद से दोनों मृतकों के शवों को 108 वाहन एम्ब्युलन्स से मोर्चरी पंचनामे की कार्यवाही के लिए सरकारी अस्पताल खटीमा भिजवाया गया है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मृतक राजमिस्त्री बताई जा रहे हैं। घटना के बाद ट्रक चालक व क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।