त्रिपुरा में 16 और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को होगा मतदान, 2 मार्च को आएंगे नतीजे

Spread the love

त्रिपुरा में 16 और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को होगा मतदान, 2 मार्च को आएंगे नतीजे
तीनों राज्यों के विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को होगा समाप्त
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की नगालैंड, मेघालय व त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पूर्वोत्तर के तीन चुनावी राज्यों में चुनावी तारीखों का एलान किया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 2 मार्च को तीनों ही राज्यों में मतगणना होगी। बता दें कि नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होगा और इससे पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पूर्वोत्तर के तीन चुनावी राज्यों में चुनावी तारीखों का एलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 2 मार्च को तीनों ही राज्यों में नतीजों की घोषणा होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए जाएंगे। 80 वर्ष से अधिक और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए घर पर मतदान की सुविधा भी है। त्रिपुरा-नगालैंड-मेघालय में चुनाव की तारीखों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 9 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में चुनावी हिंसा की घटनाएं नहीं होती हैं।
त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि तीनों राज्यों में 2.28 लाख नए वोटर जुड़े हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है। तीनों राज्यों में महिला वोटरों का शेयर भी बढ़ा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। बता दें कि नगालैंड का 12 मार्च, मेघालय का 15 मार्च और त्रिपुरा का 22 मार्च को समाप्त होगा। नगालैंड, मेघालय व त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं। पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में चुनाव आयोग की एक टीम ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राज्यों का दौरा किया था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी की थीं। साथ ही, चुनाव अधिकारियों ने पुलिस प्रमुखों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर अलग से बैठक की थी। मेघालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी (National Peoples Party) ने 58 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। शिलांग में आयोजित एक चुनावी बैठक में कोनराड संगमा (Conrad Sangma) ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में विभिन्न राजनीतिक नेता एनपीपी में शामिल हुए हैं, जो पार्टी की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित करता है।
मेघालय में विधानसभा की 60 सीटें हैं। साल 2018 में यहां 59 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। तब कांग्रेस यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हासिल हुई है। एनपीपी दूसरी बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई, जिसके खाते में 19 सीटें थी। वहीं बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि यूडीपी को 6 सीटें हासिल हुईं थी।
नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। नगालैंड का 12 मार्च, मेघालय का 15 मार्च और त्रिपुरा का 22 मार्च को समाप्त होगा। इससे पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी