रुद्रपुर। घर से मेडिकल पर दवा लेने के लिए निकले युवक पर बाइक सवार युवकों ने रास्ते में फायर झोंक दिया। फायरिंग में युवक बाल बाल बचा। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में शारदा कालोनी निवासी दीपक पुत्र धनी चन्द्र ने बताया कि विगत रात्रि वह करीब 10 बजे हरदेव मेडिकल से दवाई लेने पैदल पैदल जा रहा था। तभी दो बाईकों पर से 4 लड़के आये और उसे देखकर घूरने लगें और गाली गलौच करने लगे। थोड़ी देर बाद वह फिर वापस आये और उसके आगे अपनी बाईक लगा कर हाथापाई करने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। झुकने की वजह से वह बाल बाल बच पाया। शोर होने पर चारों जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराते हुए बाइक से फरार हो गयें। आस पास के लोगों से पता करने पर पता चला है कि हमलावरों के नाम राजेश, कशीश, अभय, राकेश हैं सभी रम्पुरा के निवासी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




