दहेज लोभियों ने की विवाहिता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश पीड़िता ने ससुरालियों के विरूद्ध दर्ज कराया मुकदमा   

Spread the love
रुद्रपुर। विवाह के बाद क्रेटा कार और पांच लाख की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने ससुरालियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है।

दर्ज रपट में पीड़िता ने कहा है कि उसका विवाह 4 सितम्बर 2022 को अंकुश झाम पुत्र ओमप्रकाश झाम निवासी खुशी इन्कलेव, भूरारानी रोड, के साथ हुआ था। जिसमे मायके वालों द्वारा सोने चांदी के जेवरात, उपहार, 12 लाख रुपये नकद चार पहिया गाड़ी खरीदने हेतु एवं अन्य आवश्यक सामान दिया था। पति अंकुश, ससुर ओमप्रकाश, सास ऊषा झाम, देवर आयुष निवासीगण खुशी इनकलेव, ननद साक्षी ठुकराल व ननदोई विनोद ठुकराल पुत्र अज्ञात उक्त दान उपहार से खुश नहीं थे । आरोप है कि विवाह के एक सप्ताह से ही ससुराल वाले कम दहेज व घटिया सामान लाने के ताने देकर उसे परेशान करने लगें तथा मायके से एक कार क्रेटा व 5 लाख रुपये नकद व देवर आयुष के लिये सोने की चैन देने की मांग करने लगे। विरोध करने पर पति, सास,ससुर, देवर एक राय होकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि 27 जनवरी 2023 को उसके पति, सास, ससुर व देवर ने उसे जान से मारने की नियत से दुपट्टðे से फांसी का फंदा बनाकर पंखे से लटकाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पति उसे जबरन मायके में छोड़कर चले गये। सास व देवर पति को दूसरी शादी करवाने के लिए उकसाने लगे। पति ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया, । पंचायत में ससुरालियों द्वारा बिना मांग पूरी किये उसे अपने घर ले जाने से इनकार कर दिया। बातचीत के दौरान पंचायत द्वारा प्रार्थिनी व उसके पति की एकांत में बात करने के लिए कहा गया पति उससे बोला तुझे अपने साथ नही ले जाऊंगा यदि पंचायत ने जबरदस्ती भेजा तो तुझे जहर खिलाकर मार दूंगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप