दुकान में घुस नकाबपोशों ने ज्वैलर्स को गोली मारकर उतारा मौत के घाट पूरी प्लानिंग के तहत किया गया मर्डर वारदात से पहले की गई थी पूरी रेकी

Spread the love
खटीमा।  खटीमा में बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर ज्वैलर्स को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सराफ ने दम तोड़ दिया।  फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। सरेशाम हुई इस घटना से दहशत का माहौल है।
मंगलवार शाम खटीमा के दियूरी के शिव मार्केट में आराधना ज्वैलर्स के स्वामी नानकमत्ता निवासी 40 वर्षीय रमेश रस्तोगी पुत्र शमशेर रस्तोगी दुकान पर बैठे जेवर तैयार कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो नकाबपोश दुकान में घुस आए। एक ने रमेश को गोली मारी, जो उनके गले में लगी। दूसरे नकाबपोश ने गोली मारने की कोशिश की, लेकिन उसका तमंचा नहीं चला। गले में गोली लगने से रमेश की मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि बदमाशों का मकसद रमेश की हत्या करना ही था। वह अपने मंसूबों पर कामयाब भी रहे। बदमाश दुकान से ज्वैलरी या नगदी लूटकर नहीं ले गए। बदमाशों ने फुल प्रूफ प्लान तैयार किया था। घटना के बाद यह पता चल रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी रेकी की गई थी। जिस समय घटना को अंजाम दिया गया, उस समय बाजार में अंधेरा हो गया था। दियूरी के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बीएस कोटिया ने बताया कि दुकानें आठ से नौ बजे के बीच बंद हो जाती हैं।  बताया जा रहा है कि हत्यारे 7:20 बजे दुकाने में दाखिल हुए थे। सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हो गया है कि हत्याकांड में तीन लोग शामिल थे। उनमें से एक दुकान के बाहर बाइक पर बैठा था। दो लोग तमंचे के साथ दुकान में घुसे थे ।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी