खटीमा । थारू इंटर कॉलेज सभागार मे नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आँगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक विद्यालयों के साथ फोन्डेशनल स्टेज के रूप में देखा जा रहा है। जिसमें आँगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के साथ शैक्षिक पक्ष पर भी और अधिक मजबूती से कार्य करने की अपेक्षा की गयी है। इसके लिए आँगनबाड़ी शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित करना आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग खटीमा के साझा प्रयासों से टीचर लर्निग सेंटर खटीमा में बाल विकास परियोजना अधिकारी खटीमा संगम सिंह द्वारा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिसमें अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि हमको जीवन में किसी भी कार्य को बेहतर तरीके से करने के लिए सबसे पहले अपने मन में कार्य के प्रति समर्पण व चेहरे में मुस्कान के साथ कार्य करने की जरूरत होती है। तथा जो हमारे हाथों से संभव है उस कार्य को अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन आलोक सिंह द्वारा प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं प्रशिक्षण के दो दिन की रूप रेखा को साझा किया। इसी क्रम में जिले से प्रशिक्षण लेकर आयी सुपरवाईजरों द्वारा अपने अनुभव साझा किये।प्रशिक्षक जुनैद आलम एवं प्रियम भारद्वाज द्वारा आँगनबाड़ी केंद्रों में सीखने के लिए भौतिक और शैक्षित वातावरण निर्माण पर जानकारी दी गयी। इस अवसर पर दिब्य, विद्यावती, हरजीत, कृष्णा, राजकुमारी, अंशु, मीनू और जीवंती भट्ट उपस्थित रहे।




