दो दिवसीय कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ विधायक  शिव अरोरा ने विजेयी खिलाड़ियों को मेडल दे कर किया समान्नित

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में 48 वीं कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 का उद्घाटन मुख्य अतिथि  विधायक रुद्रपुर, शिव अरोड़ा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि  विधायक शिव अरोरा  ने विभिन्न महाविद्यालयों से आए हुए प्रतिभागी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन और मेहनत के बल पर छात्र छात्राएं अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।

खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि   विधायक  शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश की सरकार खिलाड़ियों प्रोत्साहित करने के लिए खेल प्रतिभा को पुरस्कृत करने के साथ साथ उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है। विधायक शिव अरोरा ने कहा उत्तराखंड राज्य खेल के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाता जा रहा है और ऐसी प्रतियोगिता के बल पर हमारे अच्छे खिलाड़ी आगे निकल कर आ रहे हैं, वही विधायक बोले हमारा भी प्रयास रहता है कि खेल के क्षेत्र में आगे आने वाले खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन करे जिससे वह अपने उकर्ष प्रदर्शन से हमारे देश और उत्तराखंड का नाम रोशन कर सके। वही उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के  प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ डी सी पंत ने  शिव अरोड़ा का स्वागत करते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल हो रहे सभी प्रशिक्षक, कोच, टीम मैनेजर तथा प्रतिभागी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय के पास खेल प्रतिभा को निखारने के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिसका परिणाम यह है कि हमारा महाविद्यालय प्रतिवर्ष प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कराकर तथा विजयी होकर उत्तराखंड प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के क्रीड़ा अधिकारी डॉ नागेंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को अनुशासन एवं नियमों का अनुपालन करते हुए खेल में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। आयोजक सचिव डॉ राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए महाविद्यालय खेल प्रतिभा की आख्या प्रस्तुत की। अंतर महाविद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के अवसर पर महाविद्यालय के प्रो सर्वजीत सिंह, प्रो हरिश्चंद्र, प्रो हेमलता सैनी, प्रो रविंद्र कुमार सैनी, प्रो पी पी तिवारी, क्रीड़ा परिषद के सभी सदस्य, डॉ आशा राणा, डॉ विकार हसन खान डॉ अपर्णा सिंह, डॉ दीपक दुर्गापाल, डॉ रवीश त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के कर्मचारी एवं एनसीसी, एनएसएस के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सर्वजीत सिंह द्वारा किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने म्यूल खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई क रते हुए दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया और कई म्यूल खाते में भी चिहिन त किए है। पुलिस का…

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने वीजा-पासपोर्ट बनाने और विदेशों में नौक री दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले इमीग्रेशन संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से बड़ी…

    You Missed

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर

    बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हत्या के आरोपी फरार

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग