दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 22.90 ग्राम स्मैक बरामद

Spread the love

जसपुर। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही उनके पास से स्मैक एक भी बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर मंजूनाथ टीसी द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत  पुलिस अधीक्षक अभय सिंह काशीपुर व क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा  काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जसपुर आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को नशा तस्कर सलीम उर्फ़ सोनू कुंजा पुत्र शरीफ अहमद मोहल्ला पट्टी चौहान जसपुर को बाग वाली मस्जिद के पास मोहल्ला पट्टी चौहान से चाँस रिकवरी में 07.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया वहीं परवेज पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी कब्रिस्तान वाली गली मोहल्ला नत्था सिंह जसपुर को मंडुवाखेड़ा कट के पास भगवंतपुर रोड से चाँस रिकवरी में 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उपरोक्त स्मैक बरामदगी के आधार पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है । पुलिस पूछताछ में आरोपी सलीम द्वारा स्मैक अपनी भाभी सुमाईला पत्नी नदीम निवासी मोहल्ला पट्टी चौहान से ख़रीदकर काफी समय से जसपुर क्षेत्र में युवा लड़को को नशा करने के लिए बेची जा रही थी ।जबकि आरोपी परवेज़ द्वारा स्मैक अपने दोस्त मोनी कालिया पुत्र मुन्ना ठेकेदार निवासी मोहल्ला नत्था सिंह थाना जापुर से ख़रीद कर जसपुर क्षेत्र में युवा लड़कों को बेचा जा रहा था ! आरोपी सलीम पूर्व में स्मैक तस्करी के आरोप में 2 बार ज़ैल जा चुका है जबकि परवेज़ के विरुद्ध थाना जसपुर व थाना रामनगर में स्मैक तस्करी के मुक़दमे दर्ज सभी आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। एक स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, वoउoनिo अनिल जोशी , उo निo कौशल भाकुनी, उo निo जावेद मलिक, उo निo सुशील कुमार, काo अनुज वर्मा, जमशेद अली, राजकुमार, बच्ची सिंह आदि मौजूद रहे।  वहीं कोतवाली पुलिस ने जसपुर के नागरिकों से अपील की है कि नशे की रोकथाम में अपना योगदान दे। यदि आपके मोहल्ले में कोई व्यक्ति किसी भी रूप में नशा बेचता है तो सावधान हो जाए इस नशे का सेवन आपके बच्चो के लिये खतरनाक हो सकता है , नशा तस्करों की पैरवी करना बंद करे ! यदि आपको कोई जानकारी है तो आपका चुप रहना आने वाले वक़्त में ख़तरनाक होगा कल आपके बच्चे नशे का शिकार बनेंगे, जागरूक बने , 112 के माध्यम से नजदीकी पुलिस को सूचना दे ।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी