रुद्रपुर। अलग अलग मामलों में गत दिवस दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम कें लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार अटरिया रोड़ आवास विकास निवासी करीब 36 वर्षीय बब्बू उर्फ पप्पू पुत्र रमेश मानसिक रूप से कमजोर था और वह आवास विकास क्षेत्र में घूमता रहता था। बताया जाता है कि गत दिवस उसे लोगों ने मार्ग किनारे पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पप्पू के माता पिता का पूर्व में निधन हो चुका है। वहीं एक अन्य मामले में मौहल्ला खेड़ा निवासी 27 वर्षीय नरेश पुत्र प्रदीप को परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक नरेश मजदूरी करता था और नशे का आदि था। गत सायं उसने अधिक मात्रा में कच्ची शराब पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गईं थी। इधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।




