किच्छा। थाना पुल भट्टा पुलिस ने दो युवकों से दो अवैध तमंचे 315 बोर एवं चार कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पुल भट्टा प्रभारी कमलेश भट्ट अपने हमराहियों हेड कांस्टेबल रवि कांत शुक्ला , धर्मवीर सिंह एवं ललित चौधरी के साथ गश्त पर थे कि मुखबिर की सूचना पर अलीनगर तिराहा के निकट दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवकों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास से 315 बोर तमंचे एवं चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम बाबू पुत्र इकबाल खां एवं दूसरे ने वसीम पुत्र अयूब खां निवासीगण ग्राम अलीनगर थाना पुल भट्टा जिला ऊधमसिंह नगर बताया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरोध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है।




