धान रोपाई के दौरान मजदूर को विषैले सांप ने काटा, मौत   

Spread the love

रुद्रपुर । किच्छा क्षेत्र में मजदूरी के लिए बरेली से आए एक मजदूर की खेत में धान रोपाई के दौरान विषैले सांप के काटने से मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। श्रमिक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेंडा देवरनिया, बरेली निवासी 25 वर्षीय शिशुपाल खेतिहर मजदूर था। वह 15 जून को गांव राघव नगर किच्छा में एक खेत स्वामी के खेत में धान रोपने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ आया था। गत दिवस वह खेत में धान रोपाई कर रहा था। इसी दौरान खेत की मेड़ के नजदीक विषैले सांप ने उसे डस लिया। जिससे वह अचेत हो गया। आनन-फानन साथी श्रमिक उसे लेकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक शिशुपाल के साथी श्रमिकों ने बताया कि शिशुपाल के पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है और मां दिव्यांग है। किच्छा एसएचओ धीरेंद्र कुमार के अनुसार श्रमिकों ने बताया कि शिशुपाल के पिता के काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है और मां दिव्यांग है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी