धार्मिक आयोजनों से समाज को मिलती है सही दिशाः  विकास शर्मा   

Spread the love

रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर एवं वार्ड नंबर तीन दिनेशपुर के चंदनगढ़ में आयोजित श्री हरिनाम संकीर्तन में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और संकीर्तन सुना और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आयोजकों ने भाजप प्रदेश मंत्री का स्वागत करते हुए अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि कलयुग में नाम जप का बड़ा महत्व है। हरिनाम संकीर्तन नाम जप की ही एक ऐसी पद्धति है जिससे जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता से जोड़ने का काम करते हैं साथ ही नई पीढ़ी को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे आयोजन समय समय पर होने से नई उर्जा का संचार होता है ऐसे आयोजन समाज में आपसी सदभाव और भाईचारे की भावना को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर दिनेशपुर के पूर्व चेयरमैन काबल सिंह, दिपिन सुखीजा, अर्जित राठी, देव शर्मा, गगन ग्रोवर, अजीत साह, शंकर विश्वास, विजय डे, अशोक विश्वास, दीपक गुड़िया, आलोक राय, गोविंद शर्मा, सुभाष स्वर्णकार, बबलू, प्रशांत आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी