नगर में रही जय श्री राम के जयकारो से गूज  सैकडों की सख्या में राम भक्तों ने नगर में निकाली शोभायात्रा  सुरक्षा की दृष्टि से नगर के छपे छपे पर रहा भारी पुलिस बल तैनात रहा

Spread the love

‌नानकमत्ता। अयोध्या धाम में बाल रुप राम भगवान के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रविवार को नगर के श्री सनातन धर्म मन्दिर से अयोध्या धाम में बाल रुप राम भगवान के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया।  भगवान श्री राम के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व दिवस पर शोभायात्रा निकली गई। शोभा यात्रा में सबसे आगे  भगवान श्री राम के दरबार की सुंदर झांकी तथा पीछे पीछे नगर के विद्यालयों के छात्राओं के ने विभिन्न प्रकार के राम चरित्र का अभिनय को दर्शाती हुई झांकियां निकाली गयी।

शोभायात्रा में पन्द्रह सौ ध्वज निशान के साथ नगर के स्त्री-पुरुष श्री राम के जयकारे लगाते हुए राम धुन में तल्लीन दिखे। शोभा यात्रा नगर के गुरुद्वारा रोड, टीआरसी रोड ,बिजली कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, सितारगंज रोड आदि से होते हुए निकली जहां नगर के प्रतिष्ठित एवं जागरूक लोगों के द्वारा शोभायात्रा में शामिल सैकड़ो की संख्या में राम भक्तों  को जगह-जगह पर बूंदी, हलवा, चना छोले, चाय आदि का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गर्ग, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राना, संस्कार भारती अध्यक्ष  दया शंकर शर्मा, सूरज सक्सेना, संजय मिश्रा प्रमोद अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल,  मंदिर के पुजारी  जग प्रवेश वत्स, उमेश अग्रवाल  दिनेश अग्रवाल के. वी .अग्रवाल ,विराट गोयल सुखबीर सिंह  रमेश गंगवार ,राजेश रस्तोगी ,अमित रस्तोगी ,ओम प्रकाश चौरसिया, मनीष रस्तोगी, मीनाक्षी मिश्रा, सुनीता गुप्ता, निर्मला चौहान, मिथलेश शर्मा, शिवानी शर्मा ,आनंद विभु शर्मा, राम भरोसे लाल , कैलाश जोशी, छगनलाल अग्रवाल आदि शामिल रहे। वहीं नगर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी मात्रा में स्थानीय पुलिस बल में क़स्बा इन्चार्ज उप निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक संजय कुमार, , पुरुष व महिला पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रही।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी