नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर भीषण दुर्घटना से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Spread the love

खटीमा ।  जनपद चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बुधवार को अचानक करंट फैलने से 16 लोगों की दुखद मौत हो गई थी तथा 11 लोग घायल हो गए थे, जिससे प्रदेश सहित पूरे देश में इस दुखद घटना से शोक की लहर छा गई। वहीं इस दुखद हादसे में शासन प्रशासन की घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खटीमा नगर तथा ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। साथ ही कांग्रेसियों ने खटीमा मुख्य चौक पर सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान कांग्रेसियों ने दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार की घोर निंदा की। वहीं उन्होंने घटना के जिम्मेदार व्यक्तियों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर ने घटना को बेहद दुखद तथा दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि शासन प्रशासन की बड़ी लापरवाही के चलते यह दुखद घटना हुई है, जिसमें 16 लोगों की दुखद मौत और कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। भटनागर ने मृतक परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी तथा उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई और भरण पोषण का पूरा खर्च उठाने की सरकार से मांग की। वहीं उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, बंडिया ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह, देवेंद्र कन्याल, महिला जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर, दान सिंह, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्य पंकज टम्टा, रेहान अंसारी, अराफात अंसारी, भूपेंद्र कुमार, मोहम्मद ताहिर, ओमी चंद, उमेश सिंह, ललित ज्याला, रमेश जोशी, राजू सोनकर, कल्पना कन्याल, खतीजा मलिक, विद्या देवी, जतिन बत्रा, हर्ष बत्रा बबलू सैफी, हिमांशु तिवारी, नीरज कन्याल, पंकज मेहता, रोहित शर्मा, रवि अग्रवाल, वीरू, मोहित पोखरिया,तारिक खान, अमित जोशी तथा मुन्ना अंसारी आदि मौजूद रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी