खटीमा। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों व सामाजिक कार्यकर्ता ,जन प्रतिनिधियों द्वारा सांकेतिक धरना तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने शुरू किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने की घोषणा की। उनकी मांगों में निजी विद्यालयों को निजी प्रकाशन की पुस्तके जबरन थोपे जाने एवं एन सी आर टी की ओ पुस्तके अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग प्रमुख थी,बड़ी हुई फीस वृद्धि डेवलपमेंट चार्ज के नाम लूट बंद करने ,निजी विद्यालयों में अध्यापन कराने वाले टीचर्स को नियमित तथा उसका शोषण बंद होना चाहिए। धरना प्रदर्शन करने वालो में किशोर जोशी, भुवन जोशी,पूरन ,विमला चन्द, हरेंद्र राणा,आनंद सिंह,दिनेश वर्मा,मनोज चंद,विकास वर्मा,दीपक,विनीता,राजवती सहित कई लोग मौजूद रहे




