निवर्तमान मेयर की बिगड़ी हालत,हायर सेंटर हुए रेफर महानगराध्यक्ष के साथ हुई थी मारपीट की घटना सांस लेने में हुई दिक्कत,भाजपा नेताओं ने जाना हाल

Spread the love

रुद्रपुर।शुक्रवार को शिलापट को लेकर हुए विवाद के बाद निवर्तमान मेयर और महानगर अध्यक्ष के बीच मारपीट की घटना के देर रात निवर्तमान मेयर की हालत बिगड़ने लगी। सांस लेने में हो रही दिक्कत के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद मेयर को शहर के एक निजी अ स्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद हालचाल जानने के लिए भाजपा नेताओं की आवाजाही देखने को मिली।

बताते चले कि शक्ति विहार कॉलोनी के मुख्य गेट पर लगे शिलापट तोड़ने को लेकर वहीं के रहने वाले निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष कांग्रेस सीपी शर्मा के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ कि दोनों ओर से समर्थकों के साथ ही निवर्तमान मेयर और महानगर अध्यक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद दोनों ही नेताओं ने जिला अस्पताल में उपचार कराया और निवर्तमान मेयर को गुम चोट आने के कारण उनको भर्ती कर लिया गया था। शुक्रवार की देर रात अचानक नि वर्तमान मेयर को सांस लेने,पसलियों में दर्द होने पर हालत बिगड़ने लगी। जिस पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए मेयर को हायर सेंटर रैफर कर दिया। आनन फानन में निवर्तमान मेयर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को उनकी हालत में काफी सुधार होने की चर्चा है। मेयर की बिगड़ती हालत की सूचना मिलने पर कई भाजपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ का हाल जाना। वहीं पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी