रिपोटर – शाहिद खान
स्थान – उधम सिंह नगर
नैनीताल हाईवे पर अचानक टांडा जंगल से दो हाथी बीच सड़क पर आ गए। इसके चलते उस समय वहां से गुजर रहे वाहन चालक घबरा गए और मौके पर वाहन छोड़कर भागने लगे। वहीं पीछे खड़े कुछ लोगों ने हाथी की वीडियो बनाई और दूर से सेल्फी भी ली। हाथी कुछ देर बाद जंगल की तरफ चले गए।
दोपहर एक बजे नैनीताल हाईवे पर टांडा जंगल से दो हाथी आकर बीच सड़क पर खड़े हो गए। इस दौरान अचानक हाथियों को देखकर वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने वाहन को रोका और घबराहट में वाहन से उतर कर पीछ की ओर भागने लगे। वहीं कुछ पर्यटक दिल्ली से नैनीताल की ओर जा रहे थे, जो हाथी को देखकर दूर से ही हाथी की वीडियो और सेल्फी लेने लगे। करीब दस मिनट तक यातायत अवरूद्ध रहा और दो सौ मीटर तक जाम लग गया। गनीमत रह रही कि दोनों हाथी ने किसी हो भी नुकसान नहीं पहुंचाया। करीब दस मिनट तक दोनों हाथी सड़क पर ही टहलते रहे और जंगल की ओर वापस लौट गए।




