पंडित सुशील पाठक ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Spread the love

बरेली। मौलाना तौकीर रजा के जेल भरो आंदोलन के चलते पूरी बरेली में भय का माहौल बन गया। मौलाना के समर्थन में आई भीड़ ने शहर में जमकर उत्पात किया। श्यामगंज में भीड़ ने पथराव किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तौकीर के समर्थकों को खदेड़ दिया। हिन्दू धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक अब मौलाना तौकीर रजा के विरोध में आ गए हैं। पंडित सुशील पाठक के मुताबिक मौलाना तौकीर के खिलाफ जिला प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पंडित सुशील पाठक के मुताबिक मौलाना तौकीर रजा ने अपना हित साधते हुए पूरी बरेली की शांति से खिलवाड़ किया है। जिला प्रशासन अगर समझदारी से काम नहीं लेता तो हल्द्वानी जैसे हालात बरेली में भी बन सकते थे। पंडित सुशील पाठक ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि मौलाना तौकीर समय समय पर धर्म के नाम पर भीड़ एकत्र कर लेता है। इससे पहले बरेली में कर्फ्यू का दंश भी मौलाना तौकीर रजा के वजह से ही लगा था। मौलाना आएदिन देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और कानून व्यवस्था पर हमेशा अपशब्द कहता है लेकिन चौकाने वाली बात ये हैं कि जिला प्रशासन भाजपा के एक बड़े नेता की वजह से कोई कार्रवाई नहीं करता है। शुक्रवार को मौलाना के एलान के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए, इस पूरे हंगामे के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की लीपापोती कर दी। पंडित सुशील पाठक ने योगी जी मौलाना तौकीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने ने 2022 की याद ताजा करते हुए बताया कि मौलाना तौकीर ने जिला प्रशासन की परमिशन से कई गुना ज्यादा भीड़ एकत्र की लेकिन उसके बावजूद कोई कार्रवाई मौलाना तौकीर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। पंडित सुशील पाठक ने योगी जी से मौलाना तौकीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

साथ ही पंडित सुशील पाठक ने बरेली की जनता से भी अपील की है कि वो मौलाना तौकीर के एलान को समर्थन देने से पहले ये भी सोच ले कि जिस बरेली में आप हंगामा कर रहे हो वो बरेली अमन पसंद है और वो आपकी भी है ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी