पकड़ा गया दिनदहाड़े फायरिंग कर फरार हुआ गुरबाज सिंह पिस्टल का लाइसेंस होगा निरस्त

रुद्रपुर। दिनदहाड़े फायरिंग कर फरार हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि 17 जनवरी को गाबा चौक पर दोपहर लगभग 1 बजे जीप सवार एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पर फायरिंग की थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना उपनिरीक्षक संदीप शर्मा के द्वारा की गई।
इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुरबाज सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी सुभाष कॉलोनी वार्ड नंबर 14 रुद्रपुर, हाल निवासी जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल डिबड़िबा, बिलासपुर (रामपुर) को गिरफ्तार किया है। उससे लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की गई है। आपको बता दें कि गुरबाज सिंह द्वारा वसीम नाम के व्यक्ति पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में गुरबाज के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम ऊधमसिंह नगर को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश