पर्यटकों को शिवपुरी घुमाने लाया था टूरिस्ट गाइड, नहाते समय गंगा में बहा

Spread the love

पर्यटकों को शिवपुरी घुमाने लाया था टूरिस्ट गाइड, नहाते समय गंगा में बहा
ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में वशिष्ठ गुफा के पास नहाने के दौरान एक टूरिस्ट गाइड गंगा में बह गया। यह हादसा तब हुआ जब टूरिस्ट गाइड पर्यटकों को घुमाने के लिए पहुंचा था। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया है।
रविवार की दोपहर मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में वशिष्ठ गुफा के पास लखनऊ निवासी 23 वर्षीय टूरिस्ट गाइड ईशान कुछ पर्यटकों को घुमाने के लिए पहुंचा। पर्यटक गंगा किनारे घूमने लगे तो ईशान नहाने के लिए गंगा में उतर गया। अचानक ईशान का संतुलन बिगड़ा और वह गंगा की तेज धाराओ में बहने लगा। युवक को गंगा में बहता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिवपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ ढालवाला की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू किया एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि ईशान तपोवन स्थित एक कॉटेज में रहता है। घटना की जानकारी ईशान के परिजनों को दे दी है। गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी