पहलवानों के समर्थन में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका ब्रजभूषण का पुतला

Spread the love

पहलवानों के समर्थन में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका ब्रजभूषण का पुतला
रूद्रपुर । भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर मंतर दिल्ली में पिछले कई दिनों से धरना दे रहे देश के पदक विजेता पहलवानों के समर्थन में आज नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने गोल मढ़ैया ट्रांजिट कैम्प में ब्रजभूषण के विरूद्ध जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनके पुतले को आग के हवाले किया। श्री अधिकारी ने कहा कि विश्व में देश का गौरव बढ़ाने वाले पहलवानों को आज अपने सम्मान की रक्षा के लिए धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहलवानों द्वारा ब्रजभूषण पर गंभीर आरोप लगाने के बाद भी प्रधानमंत्री द्वारा मौन धारण करना इस बात को साबित करता है कि भाजपा सरकार ब्रजभूषण के साथ खड़ी है। श्री अधिकारी ने कहा कि देश के लिए पदक जीतने पर प्रधानमंत्री सहित तमाम नेता उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। परंतु आज धरना दे रहे पहलवानों की प्रधानमंत्री कोई सुध नहीं ले रहे है। इससे देश के खिलाड़ियों के हौसले प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि आरोपी ब्रजभूषण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये। अन्यथा वह जांच को निश्चित रूप से प्रभावित करेंगे। वर्तमान नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र निषाद मोनू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्षरत पहलवानों के साथ खड़े हैं। जब तक पहलवानों को न्याय नहीं मिलेगा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप कर सुलझाना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में सुमित राय, मोहन भारद्वाज, संजीव रस्तोगी, रामधारी गंगवार, दिनेश मौर्य, विपिन रस्तोगी, कृष्णपद विश्वास, उमा सरकार, अंगद भारद्वाज, रोबिन विश्वास, एमपी मौर्य, राहुल सागर, राजू कश्यप, अमित सिंह, दीप प्रकाश, जयपाल सिंह, सुकुमार अधिकारी, राज चक्रवर्ती, देवी सिकदार, प्रमिला राठौर, प्रीति, सुनीता राजभर आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप