पाकिस्तान में चुनावी पोस्टर में दिख रहीं सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरें

पाकिस्तान में चुनावी पोस्टर में सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर (फोटो) को यूज किया जा रहा है। उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाने का प्रयाश किया जा रहा है। इस पोस्टर में 295 नंबर लिखा गया है। सिद्धू मूसेवाला के द्वारा बनाया गया यह गाना भारतीय दंड संहिता 295 पर एक टिप्पणी करते हुए बनाया है।भारत के मरहूर पंजाबी गायक व नेता सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरें पाकिस्तान की चुनावी पोस्टर में छा गई है। सिद्धू मूसेवाला की लोकप्रियता को भूनाने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ अपने पोस्टर पर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर यूज कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब सूबे के मुल्तान क्षेत्र में स्थित पीपी 217 सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर पीटीआई की ओर से जैन कुरैशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके चुनावी पोस्टर में सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरें यूज की जा रही है।

आपको बता दें कि जैन कुरैशी पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी के बेटे हैं। जैन कुरैशी से जब एक निजी चैनल के पत्रकार ने इसको लेकर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। जैन कुरैशी ने कहा कि मुझे यह भी नहीं पता है कि पोस्टर में किसने यह तस्वीर लगाई है।

29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हुई है हत्या

लोकप्रिय पंजाबी सिंगर व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या इसी साल 29 मई 2022 को हुई है। इस हत्या का साजिशकर्ता गैंगेस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार को माना जा रहा है। सिद्धू मूसेवाला के पिता के अनुसार वह उस दिन बिना सुरक्षा और बिना बुलेटप्रूफ गाड़ी के जा रहे थे इसी दौरान गाड़ी से आए हमलावरों ने उन्हें घेरकर गोलियों की बौछार कर दी। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पाकिस्तान के पंजाब में काफी लोकप्रिय थे सिद्धू मूसेवाला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब में सिद्धू मूसेवाला काफी लोकप्रिय थे। उनकी हत्या के बाद वहां पर काफी लोगों ने श्रद्धांजलि दी थी। श्रद्धांजलि देने के लिए एक ट्रक पर मूसेवाला का एक बड़ी फोटो लगाई गई थी, जिसके बाद श्रद्धांजलि दी गई थी। पाकिस्तान में ट्रक में इस तरह श्रद्धांजलि आम तौर पर केवल देश के राष्ट्रीय नायकों को दिया जाता है। सिद्धू मूसेवाला की इस लोकप्रियता का ही फायदा उठाने के लिए ही उनकी फोटो का चुनावी पोस्टर में यूज किया जा रहा है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    बरेली कॉलेज में महासंग्राम चीफ प्रॉक्टर की ‘विवादित पोस्ट’ पर बवाल, इस्तीफा, हाथापाई और षड्यंत्र के आरोप

    बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को मर्यादा और अनुशासन की धज्जियां उड़ गईं। एक कथित फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि कैंपस कुरुक्षेत्र-बन गया। एक तरफ…

    You Missed

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर

    बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हत्या के आरोपी फरार

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग