किच्छा। पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने अपने निजी फंड से नगर के बरेली रोड पर स्थित राजकीय बालिका कन्या इंटर को छत के दस पंखे भेंट किए। साथ ही कहा भविष्य में भी किसी अन्य सामग्री एवं वस्तु की जीजीआईसी को आवश्यकता होने पर वह भी वह हमेशा तैयार रहेंगे।
पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली का इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सुनीता यादव ने कहा कि वह एवं स्टाफ एवं प्रबंधक कमेटी आभार व्यक्त करती है । उन्होंने कहा कि राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज स्टाफ एवं प्रबंधक कमेटी द्वारा पूर्व में पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली को इंटर कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया था जिस पर पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने प्रमुखता से संज्ञान लेते हुए अपने निजी फंड से सहायता करते हुए समाधान किया था। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कई कक्षा कक्षाओं में छत के पंखे न होने के चलते तमाम छात्राएं गर्मी से जूझ रही हैं जिस पर इंटर कॉलेज परिवार की मांग पर इस मांग को तत्काल पूरा करते हुए अपने फंड से 10 पंखे उपलब्ध करा दिए हैं इन्टर कालेज परिवार कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, कांग्रेस महिला प्रदेश महामंत्री सुनीता कश्यप, गुड्डू तिवारी, ओमप्रकाश दुआ, जगरूप सिंह गोल्डी, कैलाश जोशी, दलजीत सिंह, धर्मेंद सिंधी, डिंपल, आदि थे।




