पुलभट्टा क्षेत्र में  608 ग्राम स्मैक संग बाइक सवार गिरफ्तार 

Spread the love
किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने अवैध 608 ग्राम स्मैक के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्मैक यूपी के फतेहगंज पश्चिम बरेली से लेकर किच्छा में सप्लाई देने आया था। पुलिस ने बरामद स्मैक की कीमत 60 लाख अस्सी हजार रुपये बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाये जाने के तहत पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर  द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को  ड्रग्स के संदर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । जिस क्रम में  पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व,पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी सितारगंज  के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा  धनतेरस/दीपावली पर्व के दृष्टिगत  ग्राम अंजनिया  में भूमिया देवता मंदिर के पास  चौराहे पर दिनांक 10-11-2023 को देर रात्रि सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान उ0प्र0 नवडाडीं की ओर से आ रही मो0सा0 हीरो स्पेन्डर नंबर UP25DS1085  से 01 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर अपनी मो0सा0 वापस मोडकर वीर शिवा स्कूल को जाने वाले कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास करने लगा जिसे अंजनिया भूमिया देवता मंदिर के पास  पुलिया तिराहा पर ही घेर कर पकड़ लिया । पूछताछ में  उसने अपना नाम फईम खान पुत्र तस्लीम खान उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड न08 मीर खां बाबन नगर थाना मीरगंज जिला बरेली उ0प्र0 बताया पकडे गये व्यक्ति ने अपने पास स्मैक होना बताया जिस पर  क्षेत्राधिकारी सितारंगज  ओमप्रकाश  द्वारा मौके पर आकर गिरफ्तार अभि0 की तलाशी ली तो अभि0 के कब्जे  से 608 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 60 लाख 80 हजार रुपये)  व एक मोबाईल फोन  व 1150 रू0 बरामद हुए । पूछताछ में पकड़े गये  अभि0 ने बताया कि वह फतेहगंज पश्चिम बरेली से यह स्मैक रेशमा पत्नी अजहर मूल निवासी अल्ली खां काशीपुर हाल निवासी फतेहगंज पश्चिम से लेकर आया हूँ, रेशमा आजकल फतेहगंज पश्चिम के कुख्यात स्मैक तस्कर रिफाकत के साथ लिव इन मे रह रही है  यह स्मैक मुझे सिरौली कला क्षेत्र में  शाहनवाज उर्फ मामू को देनी थी जिसके बारे में सिरौली कला पहुंचने पर रेशमा मुझे बताती गिरफ्तार अभियुक्त व  अपराध के दुष्प्रेरण में संलिप्त वांछित अभियुक्ता रेशमा के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में बरामदगी के आधार पर FIR NO- 250/2023 धारा 8/21//29/60  NDPS ACT पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु मान० न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामदा स्मैक की कीमत लगभग 60 लाख 80 हजार  रुपये  रुपये आंकी गयी है।  नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा । पुलिस टीम में पुलभट्टा थाना इंचार्ज कमलेश भट्ट, एसआई पवन जोशी, एसआई पंकज कुमार, हेका. धरमवीर सिंह, हेका. फिरोज खान, का. महेंद्र सिंह बिष्ट, चारू पन्त रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी