पुलिस की गिरफ्त में दिन दहाड़े फायरिंग करने वाले आरोपी घटना में प्रयुक्त वाहन सहित तमंचा व कारतूस बरामद   

Spread the love

किच्छा ।कोतवाली किच्छा क्षेत्रान्तर्गत दिन दहाड़े हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन सहित तमंचा व कारतूस बरामद किए है। उक्त मामले का खुलासा आज अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल ने किच्छा कोतवाली में किया।
विगत दिवस किच्छा कोतवाली अंतर्गत लालपुर निवासी राजेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र निशान सिंह निवासी ने मनप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी सैजना डेरा बाना रूद्रपुर, करनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पक्की खमरीया व सागर उर्फ विवेक उर्फ अमित ठाकुर पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सेजनी दरऊ द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट गाली गलौंच व जान से मारने की धमकी व जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। जिस पर पुलिस ने 323/307/504/506 IPC में मामला पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक सतीश शर्मा प्रभारी चौकी लालपुर के सुपुर्द की गयी। मामले की के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमे पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश डालनी शुरू कर दी। जिस पर पुलिस को मुखबिर खास की सूचना पर जुनेजा फार्म की तरफ से आ रही मो0सा0 में सवार तीनों अभियुक्तों को मय तमन्चे के गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त मनप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी सैजना डेरा थाना रूद्रपुर के कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने करनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पक्की खमरीया तथा सगार उर्फ विवेक उर्फ अमित ठाकुर पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सैजनी दरऊ को भी गिरफ्तार किया। उक्त मामले का खुलासा आज अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल ने किच्छा कोतवाली पहुंचकर किया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, व0उ0नि0 सुनील सुतेडी, उ0नि0 सतीश शर्मा प्रभारी चौकी लालपुर, हे0का0 आनन्द ग्वासाकोटी, काo किशोर कुमार, नितिन कुमार शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी