पुलिस को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ बंदी, पेशी पर कोर्ट लाया गया था अभियुक्त
अल्मोड़ा / पुलिस को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ बंदी, पेशी पर कोर्ट लाया गया था अभियुक्तअल्मोड़ा में कोर्ट में पेशी के लिए लाए जाने के दौरान बंदी हथकड़ी समेत फरार हो गया। अल्मोड़ा जिले के पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब पेशी के लिए कोर्ट लेकर जाया जा रहा बंदी पुलिस कर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। अब पुलिस टीम जगह-जगह आरोपित को खोजने में जुट गई है। फरार हुआ बदमाश दन्यां क्षेत्र में रंजिशन दुकान में आग लगाने के अलावा बाइक चोरी जैसे अपराधों को अंजाम देने के आरोप में तीन दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था।




