वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, थाना स्थानीय से अभियोग के तत्काल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा दिनांक 04/02/2023 को अभियुक्त कासिम उर्फ बब्लू पुत्र बब्बू निवासी वार्ड नं0-05 इस्लामनगर थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार अभियोग में धारा 411 आईपीसी की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त कासिम उपरोक्त के कब्जे से 03 कम्प्यूटर मानीटर, 06 बैट्री 01 इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया गया हैं अभियुक्त कासिम उपरोक्त द्वारा वर्ष 2022 में भी पोस्ट ऑफिस से चोरी करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।




