पुलिस ने किया यशवंत  हत्याकांड का खुलासा  50 हजार के लेनदेन को लेकर कर दी हत्या, जवान समेत तीन लोग गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस ने थाना पंतनगर क्षेत्र टांडा जंगल में मिले युवक के शव का सनसनीखेज हत्या से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य हत्यारोपी जवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी छुट्टी पर घर आया था। पचास हजार के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू घोंपकर हत्या की थी और शव को अपने भाई व एक अन्य दो साथी  के साथ मिलकर टांडा जंगल में फेंक दिया था। बुधवार को एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोडके, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने खुलासा किया। दोनों अधिकारियों ने  बताया कि 24 अगस्त 2023 की दोपहर पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी कि संजय वन के पास किसी व्यक्ति का सड़ा गला शव पड़ा है। सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की उम्र करीब  30-35 वर्ष  है।  युवक के सीने में चाकू का घाव था। उन्होंने बताया कि  शिनाख्त के प्रयास किये गये, मगर शव की शिनाख्त नही हो पाई। हाईवे पर हुई इस सनसनीखेज नृशंस हत्या के खुलासे के लिए एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया। जांच में मे जुटी पुलिस ने 28 अगस्त को मृतक की पहचान युसु उर्फ यशवंत गौड़ पुत्र हरक सिंह निवासी ग्राम सतबूंगा थाना मुत्तफ़ेश्वर के रूप में हुई । शिनाख्त होने के बाद मृतक के भाई कमल सिंह गौड़ पुत्र हरक सिंह ने 28 अगस्त को पन्तनगर थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर गौरव सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद  आर्मी के जवान गौरव सिंह पुत्र स्व. हिम्मत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम व पोस्ट भटेलिया थाना मुत्तफ़ेश्वर जिला नैनीताल, संजय बिष्ट उर्फ संजू पुत्र स्व. हिम्मत सिंह बिष्ट, मुदित हर्ष गौड़ पुत्र प्रकाश गौड़ निवासी सदबूंगा, थाना मुत्तफ़ेश्वर जिला नैनीताल को हत्या में प्रयुक्त कार के साथ टांडा जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी क्राइम ने बताया कि पूछताछ में गौरव सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक युसू उर्फ यशवंत गौड़ ने उसके 50 हजार रुपये देने थे। रुपए मांगने पर  उसे मां बहन की गालियां दे रहा था। यह बात उसे चुभ गयी। इसी के चलते चाकू से मारकर हत्या कर दी और टांडा बैरियर चौकी से करीब आधा किलो मीटर नीचे आकर सडक़ किनारे फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और कपड़े बरामद कर लिए हैं। एसपी क्राईम ने बताया कि मुख्य आरोपी गौरव सिंह सेना में कार्यरत है। वर्तमान में वह पठानकोट में तैनात था। 1 अगस्त को ही वह 45 दिन की छुट्टी लेकर घर आया है। गौरव 2015 में भर्ती हुआ था। सेना में भर्ती होने से पहले 2012 में भी गौरव के खिलाफ पटवारी क्षेत्र में मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। खुलासा के दौरान सीओ सिटी अनुषा बडोला, पीआरओ भारत सिंह भी मौजूद थे।
खुलासा टीम में पंतनगर कोतवाल राजेन्द्र सिंह डांगी, एसआई संजय सिंह, एसआई हेम चन्द्र सिंह ,दिनेश सिंह रावत, कांस्टेबल किशोर गिरी,जीवन भट्ट, योगेन्द्र पटवाल, राजेन्द्र कोरंगा, नवीन नेगी, राजेन्द्र प्रसाद, प्रकाश कोहली, महिला कांस्टेबल मन्जू बुधलाकोटी आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी