पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश  दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार,  10 बाइकें बरामद  

Spread the love

रुद्रपुर। थाना पंतनगर की सिडकुल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए  दो नाबालिग समेत चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 10 बाइकें बरामद की।  पुलिस ने चोरों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। रविवार को पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने खुलासा किया।
पंतनगर क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं को रोकने को एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने टीम का गठन किया। एसपी सिटी ने बताया कि  चोरी की घटनाओं से सम्बंधित लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालें। कई संदिग्धों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि  वाहन चोरों को पकडऩे के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की हीरो बाइक पर सवार को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उससे अपना नाम दीपक शर्मा निवासी वार्ड 7 राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप बताया। दीपक की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 10 बाइकें बरामद की। एसपी ने बताया कि दीपक ने  अपने दोस्त अजय सागर निवासी वार्ड -8 शिव नगर ट्रांजिट कैंप व दो नाबालिग दोस्तों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने अजय सागर को को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया । कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। जबकि दोनों नाबालिगों को कोर्ट में पेश किया। उन्होंने बताया कि  दीपक शर्मा के खिलाफ पूर्व में भी पंतनगर थाने में कई अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस टीम में कोतवाल पंतनगर राजेन्द्र सिंह डांगी, चौकी प्रभारी सिडकुल प्रदीप कोहली, एसआई संजय कुमार,एसआई धीरेन्द्र परिहार, कांस्टेबल नितिन कुमार, कृपाल सिंह, प्रकाश भट्ट, भूपेन्द्र आर्या आदि शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी