जसपुर पुलिस ने गांजा तस्कर महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपी महिला का है आपराधिक इतिहास, कोतवाली पुलिस में है उसके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज
जसपुर। पुलिस द्वारा बढ़ते नशे की रोकथाम एवं इससे जुड़े लोगों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे है प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में जसपुर पुलिस द्वारा गश्त के दौरान मोहल्ला नत्था सिंह में एक महिला को गांजे समेत गिरफ्तार किया गया ।
शनिवार की दोपहर गश्त के दौरान पुलिस ने लीलावती पत्नी पृथ्वी सिंह निवासी मौ० नत्था सिंह थाना जसपुर को मय 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा व गाँजा बिक्री के 530 रुपयो के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि महिला का अपराधिक इतिहास है उसके विरुद्ध जसपुर में पूर्व में 60 आबकारी अधिनियम के तहत चार मुकदमे एवं एनडीपीएस का एक मुकदमा दर्ज है ।पुलिस ने महिला से 1 किलो 200 ग्राम गांजा, गांजा रखने के छोटे बड़े 365 पारदर्शी पाउच, गांजा बिक्री के 530 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है और आज (रविवार) को महिला को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गांजा तस्कर महिला को गिरफ्तार करने में एसएचओ प्रकाश सिंह दानु ,व0उप नि0 अनिल जोशी ,उप नि0 कौशल भाकुनी उप0नि0 बबीता गोस्वामी ,एचसी अवधेश कुमार, का राजेंद्र प्रसाद, का0 अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।




