पुलिस ने दो वारंटी समेत जिलाबदर दबोचा
रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा प्रभारी की क्षेत्र में हनक दिखने लगी। पुलिस ने वांछित और वारंटियों की धरपकड़ शुरू कर दी। पुलिस ने लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार कर लिया। एक वारंटी जिला बदर भी शामिल हैं। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली रुद्रपुर की चौकी रम्पुरा प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में रविवार की रात वारंटियों की गिरफ्तारी को धरपकड़ शुरू की। चौकी प्रभारी ने बताया कि भूतबंगला निवासी साबिर उर्फ परवेज कुरेशी पुत्र जावेद कुरैशी मारपीट के मामले में वारंटी है और वह लंबे समय से कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा। उन्होंने बताया कि कुरैशी 6 माह से जिला बदर भी है। बताया कि उसे यूपी बार्डर पर दबोचा। उन्होंने बताया कि मुन्ना उर्फ शाहरुख पुत्र इंतजार मिया निवासी वार्ड नंबर 20 भूत बंगला थाना रुद्रपुर को घर से गिरफ्तार किया। वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ की जा रही है। बांछित, ईनामी बदमाशों की भी गिरफ्तारी को अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार वारंटी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि चौकी के आस पास दलालों का प्रवेश पर प्रतिबंध है और किसी भी दलाल को चौकी के आस पास नजर आया उसे जेल भेज दिया जाएगा।




