रुद्रपुर। सिडकुल पुलिस ने बिग बाजार में बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस ने सत्यापन न कराने वाले दुकानदारों को चेतावनी भी दी। सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार को एएसआई देवेन्द्र कुमार को पुलिस टीम के साथ बिग बाजार में बाहरी लोगों के सत्यापन अभियान चलाने को भेजा है। पुलिस ने प्रतिष्ठानों में काम कर रहे कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटायी और कर्मचारियों का सत्यापन भी किया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बिना सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को काम पर न रखा जाये। ऐसा पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आपराधिक किस्म के कुछ लोग यहां आकर वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। लिहाजा जिसे भी काम पर रखें उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद उसका पुलिस सत्यापन जरूर करायें। इस दौरान डेढ़ सेक्शन पीएसी 46 रुद्रपुर के कांस्टेबल सुशील सिंह, पंकज यादव,किशोर सिंह,अजय चौहान, ऐसी निरंक कुमार आदि शामिल रहे।




