नानकमत्ता। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को थाना अध्यक्ष देवेन्द्र गौरव ने जानकारी देते हुए बताया की नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सफलतापूर्वक एक नशा तस्कर को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। बताया कि पुलिस टीम नशा तस्करो पर निगरानी कर रही थी कि ग्राम पचपेड़ा भट्टा खकरा पुल से 50 मीटर पहले टीम पहुंची
तो रोड के किनारे बाईं तरफ एक व्यक्ति खड़ा था । जिसके दाहिने हाथ में एक थैला था । जो पुलिस को देखकर ग्राम खेमपुर रोड की तरफ भागने लगा, वाहन से उतरकर पुलिस ने गन्ने के खेत के पास सड़क पर भाग रहे व्यक्ति को पकड़ लिया । तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से मिले थैली से पुलिस ने 455 ग्राम चरस तथा एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमरजीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी पचपेडा नानकमत्ता बताया है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ,उप निरीक्षक चंद्र सिंह, सिपाही अमित देवरानी शामिल है।




