पुलिस पर पथराव करने वाले दो नाबालिगों सहित चार आरोपी चढ़े हत्थे

Spread the love

रूद्रपुर। झगड़े की सूचना पर गये रम्पुरा चौकी पुलिस के दो पुलिसकर्मियों पर पथराव करने वाले दो किशोरों सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने दो तमंचे व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं। जबकि अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार उनि नवीन बुधानी चौकी प्रभारी रम्पुरा साथी पुलिसकर्मियों उनि विकास कुमार, का. अमित जोशी व महेन्द्र कुमार के साथ रम्पुरा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जब चौरासी घण्टा मन्दिर के पास पहुंचे तो मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम का. महेन्द्र सिंह व जगदीश पाठक के साथ एएन झा इंटर कॉलेज के सामने प्रीत विहार गेट 2 से अन्दर पहुंची। जहां कुछ युवक खड़े दिखाई दिये। टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता सोनू कोली उर्फ खत्म पुत्र स्व. प्रेमशंकर कोली निवासी वार्ड 24 रम्पुरा, दीपक कोली उर्फ टाण्डा पुत्र किशन पाल निवासी वार्ड 24 रम्पुरा, जबकि दो अन्य युवक नाबालिग बताये गये। तलाशी लेने पर पुलिस ने सोनू कोली व दीपक कोली के पास से 315 बोर का एक एक तमंचा और एक एक जिंदा कारतूस बरामद किये। उपरोक्त चारों से पूछताछ की गई तो सभी ने बताया कि 25 मई की रात्रि वह लोग सत्ता चौक पर खड़े थे तभी वहां पुलिस की चीता मोबाईल आ गई और उन्हें खदेड़ने लगी। जिस पर दोनों पुलिस वालों पर पथराव कर दिया। जिसमें एक पुलिस वाले का हेलमेट भी टूट गया था तथा एक पुलिस वाले के पैर में बहुत चोट लग गई थी। पुलिस ने सोनू कोली व दीपक कोली को गिरफ्तार कर नियमानुसार दोनों बाल अपचारियों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए संरक्षण में लिया गया। इधर पुलिस मामले में अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जुटी हुई है। वहीं कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी सोनू और दीपक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जबकि दोनों किशोरों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी