पूर्व पार्षद के कातिल को पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

काशीपुर। पूर्व पार्षद की दिनदहाड़े फावड़े से काटकर हुई नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जरूरी पूछताछ के बाद अभियुक्त को जेल रवाना कर दिया। ज्ञातव्य है कि मोहल्ला कानूनगोयान निवासी पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी को मोहल्ले के ही टेकचंद नामक एक व्यक्ति ने मौका पाकर उन पर फावड़े से प्राणघातक हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद कातिल खुद फावड़ा लेकर कोतवाली में पहुंच गया। उसने वहां पुलिस के समक्ष खुद को सरेंडर कर दिया। यह घटना जैसे ही शहर में जंगल में आग की तरह पहली मौके पर लोगों का हुजूम इकट्टा हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही उसने तत्काल आरोपी युवक को अभिरक्षा में लेते हुए मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया। उधर दूसरी ओर मृतक के पुत्र करन शर्मा की तहरीर के आधार पर हत्याभियुक्त मोहल्ला कानूनगोयान निवासी टेकचंद्र पुत्र अमरनाथ के खिलाफ पुलिस ने धारा 302 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए जरूरी पूछताछ के बाद उसे जेल रवाना कर दिया। पार्षद की हत्या शहर में चर्चा का विषय बनी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी