रुद्रपुर। विद्यालय में इटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे छात्र व उसके साथियों पर रास्ते में कुछ युवकों ने घात लगाकर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद हमलावर फरार हो गए। हमलावरों के खिलाफ पीडि़त ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार आलोक मण्डल पुत्र आनन्द मण्डल निवासी संजयनगर वार्ड 11, ने पुलिस को बताया कि 3 अप्रैल को वह अपने सहपाठी राकेश बैरागी एवं प्रदीप सिंह निवासी संजयनगर के साथ कालेज में इन्टरमीडिएट बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर देकर वापस अपने घर आ रहा था। आरोप है कि स्कूल गेट के पास नसीम से उसकी कहा सुनी हो गयी थी। मामला शान्त हो गया था। उसके बाद वह तथा उसके दोनो साथी अपने घर के लिए आ रहे थे। तभी रास्ते में उक्त नसीम, फैजान निवासी खेड़ा, अहमद, गबरू, फरमान, जैनू व उनके साथ 3-4 अन्य साथी लडक़ों ने घात लगाकर एक राय होकर जान से मारने की नीयत से उस पर व उसके दोनो साथियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में उसके हाथ व पैर पर खूली चोटें आई है। बताया कि जब दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया। मौके पर भीड़ होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।