भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ज़हीर अंसारी का रुद्रपुर आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया..
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ज़हीर अंसारी का रुद्रपुर इंदिरा चौक मजार पर जिला अध्यक्ष जुल्फिकार अली जिला उपाध्यक्ष अयूब अंसारी जिला मंत्री अनीस मियाँ गुड्डू फहीम खान, सरदार मान सिंह चांद मियाँ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत सत्कार किया.
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ज़हीर अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा कैलाश कोली ,महामंत्री संगठन एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को तन मन धन से निभाने बात कही .ज़हीर अंसारी पूर्व में प्रदेश मंत्री व जिला उधम सिह नगर के प्रभारी रहें हैं





