प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न  

Spread the love

रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में सिंचाई हेतु आधुनिक तकनीकि पर आाधारित ड्रिप तथा स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा दिया जाये और जल संचय पर आधारित कार्य भी किये जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ड्रिप तथा स्प्रिंकलर आधारित सिंचाई को प्रमोट किया।
जिलाधिकारी ने जनपद में वास्तविक मांग के अनुसार कम से कम 100 डीप बोरवेल तथा 100 सेलो बोरवेल लगाने का प्रस्ताव तैयार करने तथा स्प्रिंकलर तथा ड्रिप एरीगेशन हेतु मांग बढ़ाने के निर्देश मुख्य कृषि अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने जनपद के शतप्रतिशत उद्यानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर एरीगेशन से आच्छादित करने हेतु वृहद्ध कार्य योजना बनाने, इस वर्ष एक हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल को आच्छादित करने हेतु कार्य योजना तैयार करने एवं डिमाण्ड बढ़ाने तथा एक जनपद-एक उत्पाद के अन्तर्गत जनपद में अमरूद अथवा ड्रेगन फ्रूट (रेड ड्रेगन फ्रूट ) शामिल करने के निर्देश मुख्य उद्यान अधिकारी को दिये। उन्होंने जनपद में सोलर पम्प को बढ़ावा देने तथा सीसी एवं ईंट आधारित गूल निर्माण के स्थान पर पाइप आधारित गूल का प्रस्ताव तैयार करने तथा एक हजार सोलर पम्प की डिमाण्ड करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियंताओं को दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, डीडीएम नवार्ड राजीव प्रियदर्शी, अधिशासी अभियन्ता लद्यु सिंचाई नरेश कुमार, एलडीएम एमएस जंगपांगी, किसान सुरेश राणा, यशपाल सिंह राणा, गुरमुख सिंह,  आदि उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी