प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष व सचिव मनोनीत, दिलाई गई शपथ
रुद्रपुर। प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित कर चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले की नई कार्यकारिणी गठन को लेकर चर्चा की। इसमें तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष व जिला सचिव मनोनीत किए गए। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की शपथ दिलाई गई।
रविवार को रुद्रपुर के एआरटीओ कार्यालय में संगठन की प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संगठन को मजबूत करने का निर्णय लेते हुए नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रांतीय पदाधिकारी की अनुमति से ऊधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष योगेश बिष्ट व जिला सचिव हरीश मेहरा, नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह व जिला सचिव प्रकाश सिंह डसीला और चम्पावत जिले के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट व जिला सचिव अनिल कमार मनोनीत किए गए। बैठक में प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह बोहरा, वीरेंद्र जोशी, चंदन सिंह, सोनू, मनोत भंडारी, अरविंद, सचिन समेत कई लोग मौजूद रहे।