प्रशासनिक अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया 

Spread the love

प्रशासनिक अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया

ड्यूटी लगाने के पीआरडी जवान से मांग रहा था रिश्वत

रुद्रपुर। विजिलेंस ने पीआरडी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को ड्यूटी लगाने के नाम पर को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके आवास की तलाशी जारी है।

विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता उत्तराखंड के आदेशानुसार आज पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता पीआरडी जवान की शिकायत पर पीआरडी कार्यालय में नियुक्त प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार निवासी ग्राम सिकंदराबाद थाना मुजरिया जिला बदायूं हॉल निवासी कलेक्ट्रेट कालोनी मकान डी-4 रुद्रपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसके द्वारा युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार से ड्यूटी लगाने का निवेदन किया तो इनके द्वारा ड्यूटी लगाने की एवज में 15000 रुपये की मांग की गई। बाद में 10000 रुपये में सौदा तय हुआ। उसकी ड्यूटी अक्टूबर महीने में जिला आबकारी कार्यालय रुद्रपुर में लगाई गई थी। उसने अपनी पारिवारिक समस्या के चलते आरोपी से अपनी ड्यूटी गदरपुर की तरफ लगाने के लिए निवेदन किया तो उनके द्वारा द्वारा 10,000 रुपये की मांग की गई। टीम ने गिरफ्तारी के बाद उसके आवास की तलाशी ली।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित