प्रशासन के खिलाफ संघर्ष का बिगुल, महिलाएं उपवास पर बैठी

Spread the love

प्रशासन के खिलाफ संघर्ष का बिगुल, महिलाएं उपवास पर बैठी
रुद्रपुर। जी 20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रशासन द्वारा रोडवेज बस स्टैंड के सामने वर्षों से बनी दुकानों को हटाने के नोटिस के विरोध में व्यापारियों की महिलाओं ने बस स्टैंड के सामने उपवास रखा। उधर, नगर निगम कार्यालय में मेयर और सभी पार्षदों की व्यापारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शिरकत की। यहां सभी ने व्यापारियों का अहित न होने देने की बात कही। बाद में जुलूस निकाल कर प्रशासन का विरोध किया गया। मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक ठुकराल और व्यापारी डीएम से मिले। डीएम ने एनएचएआई के अफसरों से मौका मुआयना कराने का आश्वासन दिया। लोहिया मार्केट में आज भी तालाबंदी रही। उधर, प्रशासन का पीला पंजा रामपुर रोड पर चला। अफसरों ने डिग्री कॉलेज के आसपास सड़क किनारे स्थित सारे खोखे ध्वस्त करा दिए।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने लोहिया मार्केट हटाने के नोटिस दिए हैं। व्यापारियों को दो दिन की दी गई मोहलत आज पूरी हो गई है। कल प्रशासन पीला पंजा चला सकता है। इसे लेकर व्यापारी एकजुट हैं। मेयर रामपाल सिंह और उनके पार्षद व्यापारियों के समर्थन में हैं। आज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी व्यापारियों के समर्थन में आ गए। नगर निगम में हुई साझा बैठक में मेयर रामपाल सिंह, ठुकराल, पार्षद मोहन खेड़ा, भाजपा नेता राकेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने व्यापारियों का किसी भी दशा में अहित न होने देने की बात कही। बैठक में कहा गया कि यदि प्रशासन ने जबरन दुकानें हटाने का प्रयास किया तो उसका पुरजोर विरोध होगा। नगर निगम में बैठक के बाद जुलूस निकाला गया। बाद में डीएम से मुलाकात की गई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी