किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्व0 गिरजेश गंगवार रा.ई.का. मैदान बरा पहुंचे। बरा से कार द्वारा प्रस्थान कर ग्राम भुड़िया कालोनी बहेड़ी जिला बरेली यूपी निवासी भूपेन्द्र सक्सेना की पुत्री की शादी में पहंुचकर आर्शीवाद दिया।
इस अवसर पर स्वामी यतींद्र नन्द गिरि, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, अध्यक्ष जिला पंचायत रेनू गंगवार, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, अमित नारंग, सुरेश गंगवार, राजेश अग्रवाल, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह आदि उपस्थित थे।





