प्रेमी   मिलने पहुंचा विवाहिता के घर तभी आ पहुंचा पति पत्नी ने कहा- चोर है, पति ने प्रेमी की कर दी धुनाई  

Spread the love
हरिद्वार। प्रेमी-प्रेमिका के किस्से आपने कई सुने होंगे। सात जनम तक साथ निभाने की कसमें खाते है। कई बार तो पकड़े जाने पर कसमें हवा-हवाई हो जाते है। कुछ ऐसा उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भी हुआ। जहां ज्वालापुर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया प्रेमी फंस गया। जैसे ही प्रेमी घर पहुंचा तभी अचानक पति घर आ गया। पति के डर से महिला ने प्रेमी को बदमाश बताकर लूट का आरोप लगा दिया। ऐसे में पति ने आव देखा न ताव उसने युवक की जमकर पिटाई कर दी। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। अपने को पिटता देख प्रेमी प्रेमिका की ओर देखता रहा कि उसे प्यार का ऐसा सिला मिला। इसके बाद जब पुलिस ने उसे जेल भेजने की बात की तो वह उसी सांसे हलक में अटक गई। ऐसे में प्रेमी ने अपने को बेगुनाह साबित करने के लिए महिला प्रेमिका के वाट्सएप चैटिंग दिखा दी। फिर क्या था पूरा मामला जान प्रेमिका का पति बेहोश होते-होते बचा। आइये जानते है पूरी खबर…
पुलिस के अनुसार एक विवाहित महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। वह महिला से कम उम्र का था ऐसे में महिला और उसकी बातें होने लगी। इसके बाद मामला आगे बढ़ा तो महिला ने पति के घर पर न होने पर युवक को अपने घर पर मिलने बुला लिया। लेकिन तभी पति अचानक घर पर लौट आया। पति से छिपकर चोरी-चोरी प्यार का चक्कर महिला को महंगा पड़ने की वाला था कि महिला ने अपनी जुबान बदल दी। उसे युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि घर में घुसकर उसे बंधक बनाया और लूटपाट कर रहा था।
ऐसे में पति ने आव देखा न ताव युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी बदमाश पकड़े जाने की सूचना पर तत्काल दंपती के घर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आयी। जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही चल ही रही थी कि युवक ने अपने मोबाइल पर विवाहित के साथ हुई वाट्सएप चैटिंग दिखाते हुए बताया कि वह कोई चोर या बदमाश नहीं है। बल्कि महिला के बुलावे पर ही उसके घर गया था। वह युवक और महिला के बीच हुई बातचीत जब पुलिस ने पढ़ी तो पूरा मामला खुल गया। जब पुलिस ने महिला के पति को उसकी पत्नी की चैटिंग दिखाई गई तो वह गश खाकर बेहोश होते होते बचा। जिसके बाद पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। इस पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी