प्रेमी संग मिलकर तीन बच्चों की मां ने पति को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। राजधानी मे दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामला थाना राजपुर क्षेत्र इलाके के मक्का वाला का है। जहां तीन बच्चों की मां ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। बता दें महमूद अमजद मिस्त्री निवासी राजपुर क्षेत्रए मक्का वाला मिस्त्री का काम करता था और अपने परिवार के साथ रह रहा था। अमजद की पत्नी जैतून निशा का एक युवक संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की पहचान पिंटू के रूप में हुई। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बता दें अमजद और निशा के तीन छोटे बच्चे भी हैं। जानकारी के अनुसार निशा ने शनिवार रात अपने प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर पहले अमजद का चुन्नी से गला घोंटा और फिर चाकू से उसके चेहरे पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति का शव नाले में फेंक दिया।शव की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की पूछताछ के बाद 10 साल के मासूम बच्चे ने रात की घटना पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी पिंटू को गिरफ्रतार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया की मृतक 40 सालों से इस इलाके में रह रहा था और उसके तीन बच्चे भी हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी