फंदे में फंसे तेंदुए को वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

किच्छा। कोटखर्रा क्षेत्र में खेत किनारे झाड़ियों में शिकारियों के फंदे में एक तेंदुआ फंस गया। सुबह जब ग्रामीणों ने तेंदुए को फंसे देखा तो वन विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को सकुशल जंगल में छोड़ दिया।
ग्रामीणों के अनुसार शिकारी ने जंगली जानवरों को फंसाने के लिए हरीश टाकुली के खेत किनारे झाड़ियों में फंदा लगा रखा था। शुक्रवार रात फंदे में तेंदुआ फंस गया। शनिवार को हरीश टाकुली जब खेत पर पहुंचे, तो उन्हें झाड़ियों में तेंदुआ फंसा दिखाई दिया। तेंदुआ फंसने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए को बेहोश कर फंदे से आजाद किया। इसके पश्चात तेंदुए को पिंजरे में बंद कर सकुशल जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम में एसडीओ अनिल कुमार जोशी, डिप्टी रेंजर मनोज कुमार जोशी समेत वन कर्मी शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह…

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    हल्द्वानी  : नैनीताल जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने, उन पर पिस्तौल तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसओजी के एक कांस्टेबल…

    You Missed

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    कार या 25 लाख दो, वरना धर्म बदलो..विवाहिता को घर से निकाला,

    फोन बंद, पप्पू गिरधारी लापता, 39 मुकदमों वाला पुराना रिकॉर्ड फिर चर्चा में