सीएम  धामी  ने किया अंत्योदय निःशुल्क गैस योजना का शुभारम्भ

सीएम  धामी  ने किया अंत्योदय निःशुल्क गैस योजना का शुभारम्भ
काले झंडे दिखा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को पौड़ी पहुंचे हैं। यहां मुख्‍यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 40 करोड़ 63 लाख की चार योजनाओं का लोकार्पण तथा 53 करोड़ 65 लाख की नौ योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने अंत्योदय निःशुल्क गैस योजना का शुभारम्भ भी किया। योजना के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन गैस सिलिंडर की रिफिल की सुविधा निशुल्क मिलेगी। जिससे राज्य में 1 लाख 76 हजार कार्ड धारक लाभांवित होंगे। इस दौरान विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, विधायक नैनीताल सरिता आर्या व नगर निगम महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला द्वारा वर्चुअल माध्यम से जुड़े और निःशुल्क गैस योजना का शुभारम्भ कर लाभार्थियों को सिलिंडर भेंट किये। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर काले झंडे दिखा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने एजेंसी चोक से गिरफ्तार किया।
दो दिवसीय दौरे के तहत पूर्व सैनिक संगठन एवं शहीदों के स्वजनों के साथ संवाद, प्रबुद्व नागरिकों से संवाद, सुझाव के अलावा व्यापार मंडल, बार एसोसएिशन व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद करेंगे। रात्रि विश्राम के लिए रावत गांव-प्रेमनगर में करने के बाद 13 फरवरी को विकास भवन में एनसीसी कैडेटस, प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ, क्यों होता है गांव से पलायन विषय पर संवाद के अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी लेंगे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह…

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    हल्द्वानी  : नैनीताल जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने, उन पर पिस्तौल तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसओजी के एक कांस्टेबल…

    You Missed

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    कार या 25 लाख दो, वरना धर्म बदलो..विवाहिता को घर से निकाला,

    फोन बंद, पप्पू गिरधारी लापता, 39 मुकदमों वाला पुराना रिकॉर्ड फिर चर्चा में