फर्जी बैंक खाता खोलकर हड़प लिए 11 लाख 

Spread the love

रुद्रपुर। हरियाणा निवासी एक व्यक्ति ने रामपुर रोड स्थित एक ओवरसीज सेंटर संचालक पर फर्जी बैंक खाता खुलवाकर 11 लाख 77 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे और बहू को विदेश में पढ़ाने के लिए उसने फीस भरी थी, लेकिन प्रवेश नहीं होने से फीस वापस आ गई। जिसे आरोपी ने उसके बेटे और बहू का फर्जी खाता बनाकर हड़प लिया। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव मलकपुर जिला जींद (हरियाणा) निवासी रतन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया है कि 2020 में उनका बेटा और बहू इंग्लैंड के ‌एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने को गए थे, लेकिन समय से नहीं पहुंचने के चलते दोनों को विवि में प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद विवि में जमा फीस वापस नहीं हो रही थी। इसके लिए पीड़ित की मुलाकात रामपुर रोड पर स्थित एक ओवरसीज सेंटर के संचालक से हुई। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे फीस वापस कराने का भरोसा दिलाया। इसके लिए पीड़ित से ढाई लाख रुपये भी ले लिए। सेंटर संचालक ने विदेश गए बच्चों के कागजात मांगे और फीस वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की। लगभग दो साल से अधिक बीत जाने पर भी उन्हें फीस वापस नहीं मिली। पीड़ित ने जब विवि में संपर्क किया तो पता चला कि फीस वापस हो चुकी है। रतन सिंह ने आरोप लगाया कि ओवरसीज सेंटर संचालक ने उसके बेटा-बहू के नाम पर गदरपुर में एक प्राइवेट बैंक की शाखा में फर्जी खाता खुलवाया और विवि की 11 लाख 77 हजार रुपये की फीस उस खाते में मंगवा ली। इसके बाद यह रकम हड़प ली। वहीं अब सेंटर संचालक उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाल विक्रम राठौर का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी