रुद्रपुर। अग्निशमन विभाग में कार्यरत फायर कर्मी का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा है। वही महकमे में भी शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पिथौरागढ़ के धारचूला ब्लाक अंतर्गत ग्राम खेत निवासी 38 वर्षीय महेश सिंह बांग्याल पुत्र राजेन्द्र सिंह बांग्याल को एक सप्ताह पूर्व वसंुधरा ग्रीन स्थित निवास पर अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ। जिस पर उन्हें किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। 30 मार्च को उनका ऑपरेशन हुआ, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। जिस पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। आज शुक्रवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया। दिवंगत महेश सिंह का एक पुत्र है। निधन की सूचना पर सीएफओ ईशान कटारिया, एफएसओ गिरीश बिष्ट, कोतवाल धीरेन्द्र कुमार, एसएसआई केसी आर्या सहित कई विभागीय अधिकारी कर्मचारी अस्पताल पहुंचे उन्होंने निधन पर शोक व्यक्त किया। महेश सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




