फैक्ट्री बेचने के नाम पर  सवा करोड़ की धोखाधड़ी  महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love

काशीपुर। फैक्ट्री बेचने के नाम पर की गई लगभग सवा करोड़ की धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर देकर सरवर खेड़ा थाना कुंडा निवासी शशांक अग्रवाल पुत्र अरुण अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2022 में गुड़गांव हरियाणा निवासी संजय केसरी पुत्र शंकर केसरी, डायरेक्टर सृष्टि केसरी पत्नी संजय केसरी, आर्यन केसरी पुत्र संजय केसरी तथा एडविक केसरी पुत्र संजय केसरी के द्वारा पता चला कि जसपुर रोड स्थित उनकी एक बंद पड़ी फैक्ट्री को वह बेचना चाहते हैं। शिकायतकर्ता को जब इसका पता चला तो उसने दूसरे पक्ष से मिलकर सौदे की बातचीत शुरू की। कई राउंड की बातचीत के बाद सौदा एक करोड़ 55 लाख रुपयों में तय हुआ। सौदे के वक्त दोनों पक्षों के बीच यह शर्त रखी गई कि 2023 की 30 जनवरी तक बैनामा तथा समस्त रकम का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान क्रेता द्वारा 20 लाख रुपए बयाने के तौर पर दिए गए। इस तरह चेक के माध्यम से शिकायतकर्ता ने विक्रेता पक्ष को एक करोड़ 28 लाख 12 हजार 700 भुगतान किए। लेकिन इसी बीच उसकी असलियत सामने आ गई। धोखाधड़ी का शक होने पर जब शिकायतकर्ता ने आरोपी पक्ष से दी गई रकम वापस मांगा तो दूसरी ओर से परिवार को मौत के घाट उतारने की धमकी मिली। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप