बंद मकान को  चोरों ने बनाया निशाना  नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात उड़ाए

रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर नगदी और सोने चांदी जेवरात उड़ा लिये। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार रम्पुरा वार्ड  23 में किशन लाल पुत्र झम्मन लाल की परचून की दुकान और घर एक साथ है। बुधवार भैया दूज पर किशन लाल अपनी पत्नी शीला व बच्चों के साथ बिलासपुर क्षेत्र ससुराल गये थे। वहां से गुरुवार की सुबह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और सामान इधर उधर बिखरा था। किशन के मुताबिक घर से करीब 20 हजार की नगदी के अलावा सोने का मंगलसूत्र, झुके, चांदी के सिक्के, पाजेब आदि गायब थे। किशन ने चोरी की सूचना पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है। किशन के मुताबिक चोर पड़ोसी के मकान के सहारे घर में दाखिल हुए और नगदी समेत जेवर समेट कर फरार हो गये। एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान